Skip to main content

पहचान pahchan


एक भक्त सांई से रोज प्रार्थना करता था , ' बाबा एक दिन मेरे घर भोजन करने की कृपा करें। '





बाबा रोज टाल देते थे। एक दिन भक्त के विशेष आग्रह पर उन्होंने स्वीकृति दे दी। कहा , ' मैं शाम छह बजे तुम्हारे घर पहुंच जाऊंगा , पर तुम चुक मत जाना। '





शाम के छह बज गए। भक्त प्रतीक्षा में ही बैठा रहा , लेकिन सांई नहीं आए थोड़ी देर में भक्त के द्वार पर हाथ में लकड़ी लिए वृद्ध पहुंचा। उसने भक्त से भोजन कि याचना की। भक्त ने कहा , 'नहीं , भोजन सांईं के लिए है , तुम्हें नहीं मिलेगा। '





वृद्ध भिखारी ने काफी याचना की , लेकिन भक्त कुछ भी देने को तैयार न हुआ।





रात ढल गई , लेकिन सांई भोजन करने नहीं आए। दूसरे दिन भक्त ने आकर सांई को उलाहना दिया , ' बाबा ! मैं प्रतीक्षा में बैठा रहा किंतु आप नहीं आए। '





सांई ने कहा ' मैं तो आया था किंतु तुम चूक गए। मैंने मांगा , पर तुम इंकार कर गए। '





भक्त सारी बात समझ गया। उसने कहा , ' बाबा , भूल हो गई। आज जरूर पधारें। मैं आपके इंतजार में रहूंगा। '





सांई ने ' हां ' कर दी। भक्त ने भोजन में विविध पकवान बनाए और वह अपने घर के बाहर सांई के इंतजार में बैठ गया। भोजन का समय बीत गया , लेकिन सांई नहीं पहुंचे। अचानक उसने देखा कि घर में कोई कुत्ता घुस गया है। वह दौडा हुआ भीतर गया। देखा , कुत्ते ने खीर में डाल दिया था उसने उठाया और कुत्ते ने खीर में मुंह डाल दिया था। उसनेे डंडा उठाया और कुत्ते की पीठ पर दे मारा। कुत्ता भौंकता हुआ भाग गया।





जब उस दिन भी भोजन करने सांई न आए तो भक्त काफी हताश होकर दूसरे दिन सांई की कुटिया में उन्हें उलाहना देने के लिए पहुंचा। उसने देखा कि सांई अपनी पीठ पर दवा मल रहे थे। उसने पूछा , ' बाबा यह क्या हुआ ? दवा क्यों मल रहे हो ? '





सांई ने अपनी पीठ का घाव दिखाते हुए कहा , 'तुमने ही मुझे कल डंडे से पीटा था। '





भक्त सांई के चरणों में गिर पड़ा वह कहने लगा , ' बाबा ! क्षमा कर दो , मैं आपको पहचान नहीं पाया था। '


Comments

Popular posts from this blog

जिनके साथ हम रहेंगे वैसे ही बन जाएंगे। Jinke sath ham rahenge vaise hi ban jaenge

प्राय: स्कूल या कॉलेज से मित्रता की शुरुआत होती है। हम जिन लोगों के बीच रहते हैं, अपना अधिकांश समय व्यतीत करते हैं, उनसे हमारा परिचय होता है, संबंध प्रगाढ़ होते हैं, मित्रता बढ़ती है और हमको लगता है कि यह सब हमारे मित्र हैं, क्या वे वाकई हमारे मित्र हैं, हम अपना विवेक जगाएं और देखें कि क्या वाकई वे सभी हमारी मित्रता के लायक हैं ? अगर किसी में कोई कुटेव है तो आप तुरंत स्वयं को अलग कर लें, नहीं तो वे आदतें आपको भी लग जाएंगीं। अगर आपको सिगरेट पीने की आदत पड़ चुकी है तो झांकें अपने अतीत में। आपको दिखाई देगा कि आप विद्यालय या महाविद्यालय में पढ़ते थे, चार मित्र मिलकर एक सिगरेट लाते थे और किसी पेड़ की ओट में आकर सिगरेट जलाते और एक ही सिगरेट को बारी-बारी से चारों पीते थे। पहले छुप-छुपकर, फिर फिल्म हॉल में गए तब, फिर इधर-उधर हुए तब, फिर बाथरूम में पीने लगे और धीरे-धीरे सब के सामने पीने लगे। इस तरह पड़ी जीवन में एक बुरी आदत और आपने उन्हीं लोगों को अपना मित्र मान लिया, जिन लोगों ने आपके जीवन में बुरी आदत लगाई। अगर आप गुटखा खाते हैं तो सोचे कि इसकी शुरुआत कहां से हुई। जरूर आपकी किसी ऐसे व्यक्ति ...

बड़प्पन उम्र से नहीं अच्छे कर्मों से सिद्ध होता है badappan umra se nahin acche karmon se siddh hota hai

बड़ा तो गधा भी हो जाता है और कुत्ता भी हो जाता है, गुंडा भी हो जाता है और दुर्जन भी हो जाता है, चोर भी हो जाता है और व्यभिचारी भी हो जाता है। मात्र समय व्यतीत होता है और यह सभी बड़े हो जाते हैं। परंतु, यह " बड़प्पन " न तो गौरवप्रद बनता है और न ही किसी के लिए आलंबन रूप बनता है। परंतु…… एक बड़प्पन ऐसा है कि जिसका संबंध समय के साथ नहीं, पर सत्कार्यों के साथ है। उम्र के साथ नहीं, पर विवेक के साथ है। यह बड़प्पन गौरवप्रद भी बनता है और अनेकों के लिए आलंबन रूप भी बनता है। एक सनातन सत्य हमें आंखों के सामने रखना है और वह यह है कि   जिंदगी की लंबाई बढ़ाने के लिए हम कुछ भी नहीं कर सकते लेकिन हमारे हाथ में यह दो चीजें हैं - जिंदगी की चौड़ाई हम बढ़ा सकते हैं, जिंदगी की गहराई हम बढ़ा सकते हैं। जीवन को यदि हम सत्कार्यों से महका रहे हैं तो हमारे जीवन की चौड़ाई बढ़ रही है और उन सत्कार्यों के फल - स्वरुप यदि हमारे मन की प्रसन्नता बनी रहती है तो हमारे जीवन की गहराई बढ़ रही है। पर कैसी दयनीय दशा है हमारी ? जीवन की इस जिस लंबाई को बढ़ाने में स्वयं परमात्मा को भी सफलता नहीं मिली उस लंबाई को बढ़ाने ...

कल की चिंता में वर्तमान समय को व्यर्थ ना गवाएं cal ki chinta mein vartman samay ko vyarth Na gavan

" रात गई बात गई " जो इस भाव में जीता है उसके पास भला तनाव कहां से आएगा ? रात की बात को सुबह लाना और सुबह की बात को रात तक खींच कर ले जाना ही तो चिंता का बसेरा बसाना है । अगर आप जी सकें तो वर्तमान में जीने की कोशिश कीजिए। जो जैसा मिला है उसे जिया जाए‌। जैसे आप अपने घर में खूंटियों पर कपड़े लटकाते हैं वैसे ही उन खूंटियों पर अतीत की यादें लटका दें, भविष्य की कल्पनाओं को लटका दें और आप वर्तमान में जिएं। जो वर्तमान में जीता है जैसी व्यवस्था मिलती है उसे स्वीकार कर लेता है, वह चिंतामुक्त है। कोठरी का भी स्वागत करो और कोठी का भी स्वागत करो। वर्तमान में जीते हुए प्रकृति के सानिध्य में रहने की कोशिश करें। प्रकृति जो कर देती है वही ठीक है। चिंता करने से जीवन के संयोग नहीं बदलते। चिंताओं से समस्या का समाधान भी नहीं निकला करता। अच्छा होगा चिंता करने के बजाय चिंतन करें, निर्णय लें तदनुसार कार्य करें, परिणाम जो आए उसका स्वागत करें। एक अन्य काम और करें कि जीवन में घटी दुर्घटनाओं को अधिक तवज्जो ना दें। उठा-पटक हर किसी की जिंदगी में होती है तभी तो आदमी को "समझ" आती है। लेकिन जो ब...