Skip to main content

रामेश्वरम का अभिषेक rameshwaram ka Abhishek


संत एकनाथ काशी से रामेश्वरम् की ओर जा रहे थे। साथ में और भी संत थे। सभी संत अपने - अपने कंधों पर शिवलिंग पर चढ़ाने के लिए गंगाजल ले जा रहे थे।





कुछ दिनों तक चलने के बाद मार्ग में मरुस्थल आया। मरुस्थल में एक गधा प्यास से तड़प रहा था। सभी संत झुंड बनाकर वहां खड़े हो गए। वे प्यासे गधे के लिए संवेदना प्रकट करने लगे पर वह केवल शाब्दिक संवेदना थी।





एकनाथ सबसे पीछे चल रहे थे। वह भी वहां पहुंचे। देखा कि सब लोग गधे के लिए 'बेचारा ' ' बेचारा ' कह रहे हैं , पर पानी कोई नहीं पिला रहा है। एकनाथ गधे के पास गए और अपनी कावड खोलने लगे उसे पानी पिलाने के लिए।





संतो ने एकनाथ का हाथ पकड़ा और कहा , ' एकनाथ ! यह क्या कर रहे हो ? इतनी दूर से रामेश्वरम् तीर्थ पर चढ़ाने के लिए जल लेकर आए हो , और उसे यहां ढुलका का रहे हो। यों तो तुम्हारी सारी मेहनत बेकार चली जाएगी। '





एकनाथ मुस्कुराए और बोले , ' संतो ! मुझे तो रामेश्वरम् के भगवान की इस प्यासे प्राणी में ही दिखाई दे रहे हैं।





संत और कुछ कहते , उससे पहले ही एकनाथ यह कहते हुए गधे को अपनी कावड़ का गंगाजल पिलाने लगे और सोचने लगे कि मेरी ओर से तो यही रामेश्वरम् का अभिषेक हो गया है। रामेश्वरम् का भगवान शायद इस जानवर से ज्यादा प्यासा नहीं होगा। '


Comments

Popular posts from this blog

निंदा - Ninda

निंदा पत्नी ने पति से कहाँ- टीवी कि आवाज जरा कम कर दो इस आवाज की वजह से पडोस मैं जो पति- पत्नी झगड रहे है वह मुझे सुनाई नहीं दे रहा है। सबक दुसरो कि निंदा सुनने में बडा आंनद आता है इस लिए गुरु के हितकारी प्रवचन हम सुन नहीं सकते हैं। निंदा करना और सुनना प्रवचन सुनने के लिए बाधक भी है और उसके प्रभाव को नाश करने वाला है।

अनाथ anath

श्रमण अनाथी , नगर के बाहर उपवन में थे युवा अवस्था , भरपूर चैतन्य शक्ति और ऊर्जा का आध्यात्मिक प्रयोग वर्षों की साधना को घंटों में पूर्ण कर रहे थे। एक दिन उपवन में सम्राट श्रेणिक पहुंचे । मुनि के दमकते हुए चेहरे और उभरते हुए यौवन से श्रेणिक विस्मय -विमुग्ध हो उठे। सोचने लगे ,यह सौंदर्य भोग के लिए है या योग के लिए है ? सन्यासी होने का अर्थ यह तो नहीं है कि जीवन के साथ ही अन्याय किया जाए। श्रेणिक मुनि के पास पहुंचे । पूछा ' इस तरह यौवन अवस्था में गृह - त्याग कर सन्यास अपनाने की सार्थकता क्या है ? मुनि ! यह यौवन , भोगों को भोगने के लिए है । तुम उसे क्षीण कर रहे हो । ' मुनि ने कहा , ' नहीं ! मैं ऊर्जा का सदुपयोग कर रहा हूं । वह व्यक्ति भला साधनाओं की पराकाष्ठाओं को कैसे छू पायेगा जो अपना यौवन संसार को सौंपता है और बुढ़ापा परमात्मा को। राजन ! जितनी उर्जा भोग के लिए चाहिए , उससे सौ -गुनी ऊर्जा योग के लिए भी आवश्यक है । ' सम्राट सकपका गया । पूछने लगा ' मुनिवर ! क्या मैं आपका नाम जान सकता हूं । ' मुनि ने कहा , ' अनाथी । ' ' अनाथी ! बड़ा विचित्र नाम है। मु...

लक्ष्मण को दिया था रावण ने अंतिम संदेश Lakshman ko diya tha ravan ne antim Sandesh

रावण जब मृत्यु शैया पर थे तब राम ने लक्ष्मण से कहा कि, "तुम रावण के पास शीघ्र पहुंचों। उसके पास अमूल्य ज्ञान है, उसे अर्जित करो। उससे जगत के लिए अंतिम संदेश ले आओ।" लक्ष्मण दौड़े। उसने रावण से कहा, "राम रो रहे हैं।" रावण के द्वारा वजह पूछने पर लक्ष्मण ने बताया कि "आपके अंतकाल से व्यथित हुए हैं। मुझे आपके पास अंतिम संदेश प्राप्त करने के लिए भेजा है। बड़े भैया ने कहलवाया है कि "आप अनेक गुणों के भंडार हैं। सीता का अपहरण तो आपकी आकस्मिक (कर्मोदय जनित) भूल थी।" आंख में अश्रु सहित रावण ने कहा कि "मेरे जैसे शत्रु का भी राम गुणकथन करते हैं। इसी लिए राम जगत में भगवान के रूप में पूजे जाते हैं।" अब आपको मेरा अंतिम संदेश यह है, कि" आज की बात कल पर छोड़नी नहीं चाहिए। मेरी इच्छा थी कि मैं स्वर्गगमन के लिए धरती पर सीढी रखूं, जिससे सभी जीव स्वर्गारोहण कर सकें, कोई भी नरक की दिशा में गति न करें, पर वह कार्य अधूरा ही रह गया। मैंने इस काम में विलंब किया और मौत वेग से आगे बढ़ गई। अब अफसोस करने में क्या लाभ। Rich Dad Poor Dad - 20th Anniversa...