Skip to main content

हुनर को कोई दबा नहीं सकता hunar koi daba Nahin Sakta


   फलेरा नाम के धनी व्यक्ति के घर में एक अनपढ़ लड़का बर्तन मांजने का काम करता था। उसे जब भी फुर्सत मिलती , वह पास के एक मूर्तिकार के यहां चला जाता। वहां मूर्तियां बनते और पत्थर कटते वह बहुत ही ध्यान से देखता।





अपनी लगन के कारण मूर्तियों को देख-देखकर ही मूर्तियां बनाने में कुशल हो गया। एक दिन उसके मालिक ने नगर के प्रतिष्ठित व्यक्तियों और राज्य के बड़े-बड़े अधिकारियों को दावत पर बुलाया।





हॉल के मध्य एक बड़ी मेज रखी हुई थी जिसे मुख्य बैरे ने सजाया था पर सजावट करते हुए उससे कुछ ऐसी गलती हो गई कि वह हताश हो गया।





  बर्तन मांजने वाले लड़के ने जब मुख्य बैरे की हालत देखी तो उससे बोला , ' यदि आप आज्ञा दें तो मैं प्रयास करके देखूं। '





मुख्य बैरा वहां से हट गया। लड़का तुरंत अपने कार्य में जुट गया। उसके दिमाग में क्या था , किसी को मालूम नहीं था। उसने तुरंत ढेर सारा मक्खन मंगाया और जमे हुए मक्खन से चीते की आकर्षक मूर्ति बना दी।





मूर्ति देख वहां के सभी बैरे वाह-वाह कर उठे। विशिष्ट मेहमान आने लगे। आगंतुकों में एक मूर्तिकला का विषेशज्ञ भी था। वह मूर्ति के सौंदर्य से अभिभूत था।





उसने मुख्य बैरे से पूछा , ' यह मूर्ति किसने बनाई है ? ' बैरे ने उस लड़के को उसके सामने लाकर खड़ा कर दिया।





  मूर्ति विषेशज्ञ ने कहा - ' यह मूर्ति कलाकारी का श्रेष्ठ नमूना है। यदि तुम आगे मूर्तिकला की शिक्षा नियमित लो तो देखना एक दिन तुम बेहतरीन मूर्तिकार बन सकते हो। '





इतना सुनते ही उसका मालिक खुश हो गया और उसने घोषणा की कि उसकी मूर्तिकला की शिक्षा का खर्चा वह वहन करेगा।





वह लड़का सोचने लगा कि श्रम और समय का सदुपयोग कभी भी व्यर्थ नहीं जाता। यही बर्तन मांजने वाला लड़का एंटोनियो कैनोवा आगे चलकर विश्वप्रसिद्ध मूर्तिकार के रूप में जाना गया।


Comments

Popular posts from this blog

निंदा - Ninda

निंदा पत्नी ने पति से कहाँ- टीवी कि आवाज जरा कम कर दो इस आवाज की वजह से पडोस मैं जो पति- पत्नी झगड रहे है वह मुझे सुनाई नहीं दे रहा है। सबक दुसरो कि निंदा सुनने में बडा आंनद आता है इस लिए गुरु के हितकारी प्रवचन हम सुन नहीं सकते हैं। निंदा करना और सुनना प्रवचन सुनने के लिए बाधक भी है और उसके प्रभाव को नाश करने वाला है।

अनाथ anath

श्रमण अनाथी , नगर के बाहर उपवन में थे युवा अवस्था , भरपूर चैतन्य शक्ति और ऊर्जा का आध्यात्मिक प्रयोग वर्षों की साधना को घंटों में पूर्ण कर रहे थे। एक दिन उपवन में सम्राट श्रेणिक पहुंचे । मुनि के दमकते हुए चेहरे और उभरते हुए यौवन से श्रेणिक विस्मय -विमुग्ध हो उठे। सोचने लगे ,यह सौंदर्य भोग के लिए है या योग के लिए है ? सन्यासी होने का अर्थ यह तो नहीं है कि जीवन के साथ ही अन्याय किया जाए। श्रेणिक मुनि के पास पहुंचे । पूछा ' इस तरह यौवन अवस्था में गृह - त्याग कर सन्यास अपनाने की सार्थकता क्या है ? मुनि ! यह यौवन , भोगों को भोगने के लिए है । तुम उसे क्षीण कर रहे हो । ' मुनि ने कहा , ' नहीं ! मैं ऊर्जा का सदुपयोग कर रहा हूं । वह व्यक्ति भला साधनाओं की पराकाष्ठाओं को कैसे छू पायेगा जो अपना यौवन संसार को सौंपता है और बुढ़ापा परमात्मा को। राजन ! जितनी उर्जा भोग के लिए चाहिए , उससे सौ -गुनी ऊर्जा योग के लिए भी आवश्यक है । ' सम्राट सकपका गया । पूछने लगा ' मुनिवर ! क्या मैं आपका नाम जान सकता हूं । ' मुनि ने कहा , ' अनाथी । ' ' अनाथी ! बड़ा विचित्र नाम है। मु...

लक्ष्मण को दिया था रावण ने अंतिम संदेश Lakshman ko diya tha ravan ne antim Sandesh

रावण जब मृत्यु शैया पर थे तब राम ने लक्ष्मण से कहा कि, "तुम रावण के पास शीघ्र पहुंचों। उसके पास अमूल्य ज्ञान है, उसे अर्जित करो। उससे जगत के लिए अंतिम संदेश ले आओ।" लक्ष्मण दौड़े। उसने रावण से कहा, "राम रो रहे हैं।" रावण के द्वारा वजह पूछने पर लक्ष्मण ने बताया कि "आपके अंतकाल से व्यथित हुए हैं। मुझे आपके पास अंतिम संदेश प्राप्त करने के लिए भेजा है। बड़े भैया ने कहलवाया है कि "आप अनेक गुणों के भंडार हैं। सीता का अपहरण तो आपकी आकस्मिक (कर्मोदय जनित) भूल थी।" आंख में अश्रु सहित रावण ने कहा कि "मेरे जैसे शत्रु का भी राम गुणकथन करते हैं। इसी लिए राम जगत में भगवान के रूप में पूजे जाते हैं।" अब आपको मेरा अंतिम संदेश यह है, कि" आज की बात कल पर छोड़नी नहीं चाहिए। मेरी इच्छा थी कि मैं स्वर्गगमन के लिए धरती पर सीढी रखूं, जिससे सभी जीव स्वर्गारोहण कर सकें, कोई भी नरक की दिशा में गति न करें, पर वह कार्य अधूरा ही रह गया। मैंने इस काम में विलंब किया और मौत वेग से आगे बढ़ गई। अब अफसोस करने में क्या लाभ। Rich Dad Poor Dad - 20th Anniversa...