Skip to main content

हर परिणाम के पीछे कोई कर्म जरूर होता है Har parinaam ke piche koi karma jarur hota hai



कोई कितना भी आधुनिक हो जाए , कभी ना कभी भगवान , भाग्य जैसी बातों में विश्वास करता ही है। बड़े-बड़े आधुनिक लोगों को किस्मत के भरोसे देखा गया है। किस्मत को मानना अलग बात है और भाग्य के भरोसे बैठना दूसरी बात है। हमारे निजी विचार ही हमारे व्यक्तित्व का निर्माण करते हैं। आप जैसा सोचते हैं , जैसा मानते हैं व्यक्तित्व वैसा ही बनता जाता है। हमारे विचारों की साफ झलक व्यक्तित्व में दिखाई देती है।





अगर आप भाग्यवादी हैं। किस्मत में अत्यधिक भरोसा करते हैं तो वैसा ही परिणाम आपको अपने कामों का मिलता है। अपने व्यक्तित्व को ऐसे निखारें कि उस पर कर्म का प्रभाव दिखे। इस बात को समझें कि व्यक्तित्व पर कर्म का प्रभाव प्रकाश देता है , भाग्यवाद इसे धुंधला बनाता है। कर्मवादियों के कामों के परिणाम का अनुमान आसानी से लगाया सकता है लेकिन भाग्यवाद में कर्मों के परिणाम का अनुमान नहीं लगाया जा सकता है।





ये सदैव याद रखें कि भाग्य कर्म से ही बनता है। हम जैसे काम करते हैं वैसा ही हमारे भाग्य का निर्माण होता है। हम अपने कर्म पर टिकें। कभी-कभी ऐसा भी होता है कि हम कर्म तो बहुत करते हैं , लेकिन फिर भी परिणाम विपरीत आते हैं। तो लोगों को कहने का मौका मिल जाता है कि हमारी किस्मत में ऐसा ही लिखा था। दरअसल जब भी काम का परिणाम हमारे विपरीत आए तो अपने भीतर झांकिए। अतीत में देखिए कि आपने कहां चूक की थी।





हर असफलता हमारी किसी पुरानी चूक का परिणाम होती है। अगर हम गलतियों से बचते जाएं या उन्हें समय रहते सुधार लें तो फिर कभी असफलता हमारे सामने नहीं आएगी।





फिर एक बार राम के वनवास प्रसंग में चलते हैं। राम को वनवास हो चुका है। राम , सीता और लक्ष्मण तीनों वन के लिए रवाना हो चुके हैं। अभी तक राजा दशरथ इस पूरी घटना को नियति का खेल बता रहे थे। भाग्य का लिखा मान रहे थे। राम के जाने के बाद जब वे अकेले कौशल्या के कक्ष में थे तो उन्हें अपनी गलतियां नजर आने लगी। युवावस्था में श्रवण कुमार की हत्या की थी , दशरथ को याद आ गया। बूढ़े मां-बाप से उनका एकलौता सहारा छिन लिया था। उसी का परिणाम है सब।





हर परिणाम के पीछे कोई कर्म जरूर होता है। बिना कर्म हमारे जीवन में कोई परिणाम आ ही नहीं सकता। अपने कर्मों पर नजर रखें। तभी आप भाग्य को समझ सकेंगे।


Comments

Popular posts from this blog

निंदा - Ninda

निंदा पत्नी ने पति से कहाँ- टीवी कि आवाज जरा कम कर दो इस आवाज की वजह से पडोस मैं जो पति- पत्नी झगड रहे है वह मुझे सुनाई नहीं दे रहा है। सबक दुसरो कि निंदा सुनने में बडा आंनद आता है इस लिए गुरु के हितकारी प्रवचन हम सुन नहीं सकते हैं। निंदा करना और सुनना प्रवचन सुनने के लिए बाधक भी है और उसके प्रभाव को नाश करने वाला है।

अनाथ anath

श्रमण अनाथी , नगर के बाहर उपवन में थे युवा अवस्था , भरपूर चैतन्य शक्ति और ऊर्जा का आध्यात्मिक प्रयोग वर्षों की साधना को घंटों में पूर्ण कर रहे थे। एक दिन उपवन में सम्राट श्रेणिक पहुंचे । मुनि के दमकते हुए चेहरे और उभरते हुए यौवन से श्रेणिक विस्मय -विमुग्ध हो उठे। सोचने लगे ,यह सौंदर्य भोग के लिए है या योग के लिए है ? सन्यासी होने का अर्थ यह तो नहीं है कि जीवन के साथ ही अन्याय किया जाए। श्रेणिक मुनि के पास पहुंचे । पूछा ' इस तरह यौवन अवस्था में गृह - त्याग कर सन्यास अपनाने की सार्थकता क्या है ? मुनि ! यह यौवन , भोगों को भोगने के लिए है । तुम उसे क्षीण कर रहे हो । ' मुनि ने कहा , ' नहीं ! मैं ऊर्जा का सदुपयोग कर रहा हूं । वह व्यक्ति भला साधनाओं की पराकाष्ठाओं को कैसे छू पायेगा जो अपना यौवन संसार को सौंपता है और बुढ़ापा परमात्मा को। राजन ! जितनी उर्जा भोग के लिए चाहिए , उससे सौ -गुनी ऊर्जा योग के लिए भी आवश्यक है । ' सम्राट सकपका गया । पूछने लगा ' मुनिवर ! क्या मैं आपका नाम जान सकता हूं । ' मुनि ने कहा , ' अनाथी । ' ' अनाथी ! बड़ा विचित्र नाम है। मु...

लक्ष्मण को दिया था रावण ने अंतिम संदेश Lakshman ko diya tha ravan ne antim Sandesh

रावण जब मृत्यु शैया पर थे तब राम ने लक्ष्मण से कहा कि, "तुम रावण के पास शीघ्र पहुंचों। उसके पास अमूल्य ज्ञान है, उसे अर्जित करो। उससे जगत के लिए अंतिम संदेश ले आओ।" लक्ष्मण दौड़े। उसने रावण से कहा, "राम रो रहे हैं।" रावण के द्वारा वजह पूछने पर लक्ष्मण ने बताया कि "आपके अंतकाल से व्यथित हुए हैं। मुझे आपके पास अंतिम संदेश प्राप्त करने के लिए भेजा है। बड़े भैया ने कहलवाया है कि "आप अनेक गुणों के भंडार हैं। सीता का अपहरण तो आपकी आकस्मिक (कर्मोदय जनित) भूल थी।" आंख में अश्रु सहित रावण ने कहा कि "मेरे जैसे शत्रु का भी राम गुणकथन करते हैं। इसी लिए राम जगत में भगवान के रूप में पूजे जाते हैं।" अब आपको मेरा अंतिम संदेश यह है, कि" आज की बात कल पर छोड़नी नहीं चाहिए। मेरी इच्छा थी कि मैं स्वर्गगमन के लिए धरती पर सीढी रखूं, जिससे सभी जीव स्वर्गारोहण कर सकें, कोई भी नरक की दिशा में गति न करें, पर वह कार्य अधूरा ही रह गया। मैंने इस काम में विलंब किया और मौत वेग से आगे बढ़ गई। अब अफसोस करने में क्या लाभ। Rich Dad Poor Dad - 20th Anniversa...