Skip to main content

जैसी होगी भावना वैसा ही फल मिलेगा jaisi hogi Bhavna vaisa hi fal milega



आप भगवान का स्मरण करोगे तो भगवान आपका स्मरण करेंगे क्योंकि वे चैतन्य स्वरूप हैं।





आप पैसों का , बँगले का स्मरण करोगे तो जड़ पैसों को , जड़ बँगले को तो पता नहीं है कि आप उनका स्मरण कर रहे हो। आप गाड़ी का स्मरण करोगे तो वह अपने-आप नहीं मिलेगी लेकिन भगवान का स्मरण करोगे तो वे स्वयं आकर मिलेंगे।






शबरी ने भगवान का स्मरण किया तो वे पूछते-पूछते शबरी के द्वार पर आ गये। भावग्राही जनार्दनः… मीरा ने स्मरण किया तो जहर अमृत हो गया। वह हृदयेश्वर आपके भाव के अनुसार किसी भी रूप में कहीं भी मिलने में सक्षम है , अगर सोऽहंस्वरूप में मिलना चाहो तो सोऽहंस्वरूप में भी अपना अनुभव कराने में समर्थ है। केवल अपनी बुद्धि में उसके प्रति भाव होना चाहिए।






देवी-देवता का , मूर्ति का आदर-पूजन , माता-पिता अथवा गुरु का आदर-पूजन यह हमारी बुद्धि में भगवद्भाव को , भगवद्ज्ञान को , भगवद्रस को प्रकट करने का मार्ग है। भाव की बड़ी भारी महिमा है। मान लो , एक सुपारी है। एक का उसे खाने का भाव है , दूसरे का उससे कमाने का भाव है , तीसरे का उसे पूजने का भाव है।






तो फायदा ज्यादा किसने लिया? खाने वाले ने , कमाने वाले ने कि पूजने वाले ने? सुपारी तो जड़ है , प्रकृति की चीज है , उसमें भगवद्बुद्धि करने से भगवद्भाव पैदा होता है और खाने की भावना करते हैं तो तुच्छ लाभ होता है। बेचकर कमाने की भावना करते हैं तो ज्यादा लाभ होता है लेकिन उसमें गणेशजी का भाव करके पूजा करते हैं तो और ज्यादा लाभ होता है।






सुपारी तो वही-की-वही है परंतु खाना है तो भोग , कमाना है तो लोभ और पूज्यभाव , भगवद्भाव है तो भगवद्रस देके भगवान के समीप कर देगी। अब सुपारी को खा के मजा लो , बेच के मजा लो या उसका पूजन करके मजा लो तुम्हारी मर्जी। खाके मजा लिया तो भोगी , बेच कर मजा लिया तो लोभी और सुपारी में गणपति-बुद्धि की तो आप उपासक हो गये , भक्त हो गये और सुपारी का तत्त्व जान के अपना तत्त्व और सुपारी का तत्त्व ‘एकमेव अद्वितीयं ’ कर दिया तो हो गये ब्रह्म!






ऐसे ही अगर आप गुरु से संसारी फायदा लेते हैं तो यह भोग बुद्धि हुई लेकिन गुरु चिन्मय हैं , दिव्य हैं , ब्रह्मस्वरूप हैं , ज्ञानस्वरूप हैं , तारणहार हैं , व्यापक हैं , सबके अंतरात्मा , भूतात्म स्वरूप हैं , प्राणि मात्र के हितैषी हैं , सुहृद हैं - ऐसा अहोभाव करते हैं और उनके वचनों में विश्वास करते हैं , उनके अनुसार चलते हैं तो कितना फायदा होता है!






आप सुपारी में गणपति का भाव करो तो आपके अपने भाव के अनुसार अंतःकरण की वृत्ति बनेगी लेकिन गुरु के प्रति भगवद्भाव , ब्रह्मभाव , अहोभाव करोगे तो गुरुदेव के अंतःकरण से भी आपके उद्धार के लिए शुभ संकल्प की , विशेष कृपा की वर्षा होने लगेगी , उनके द्वारा ऊँचा सत्संग मिलेगा , आनंद-आनंद हो जायेगा।





सुपारी वही-की-वही लेकिन नजरिया बदलने से लाभ बदल जाता है। गुरु वही-के-वही लेकिन नजरिया बदलने से लाभ बदल जाता है। कर्मों में भी अलग-अलग भाव अलग-अलग फल देते हैं।






जहाँ राग से , द्वेष से सोचा जाता है , वहाँ कर्म बंधन कारक हो जाता है। जहाँ करने का राग मिटाने के लिए सबकी भलाई के , हित के भाव से सोचा और किया जाता है , वहाँ कर्म बंधन से छुड़ाने वाला हो जाता है।





जैसे कोई दुष्ट है , धर्म का , संस्कृति का , मानवता का हनन कर-करके अपना कर्म बंधन बढ़ाने वाले दुष्कर्म में लिप्त है और न्यायाधीश उसकी भलाई के भाव से उसे फाँसी देता है तो न्यायाधीश को पुण्य होता है।






‘ हे प्रभुजी! अब इस शरीर में यह सुधरेगा नहीं , इसलिए मैं इसे फाँसी दे दूँ यह आपकी सेवा है ’ - इस भाव से अगर न्यायाधीश फाँसी देता है तो उसका अंतःकरण ऊँचा हो जायेगा लेकिन ‘ यह फलाने पक्ष का है , अपने पक्ष का नहीं है… इसलिए फाँसी दे दो ’ - ऐसा भाव है तो फिर न्यायाधीश का फाँसी देना अथवा सजा देना बंधन हो जायेगा।






आपके कर्मों में हित की भावना है , समता है तो आपके कर्म आपको बंधनों से मुक्त करते जाएंगे। अगर स्वार्थ , अधिकार और सत्ता पाने की या द्वेष की भावना है तो आपके कर्म आपको बाँधते जाएंगे। अपने शुद्ध कर्म से किसी को लाभ मिलता है तो संसार की आसक्ति मिटती है , दूसरे की भलाई का , हृदय की उदारता का आनंद आता है लेकिन दूसरे का हक छीना तो संसार की आसक्ति और कर्मबंधन बढ़ता है।






आप जैसा देते हैं , वैसा ही आपको वापस मिल जाता है। आप जो भी दो , जिसे भी दो भगवद्भाव से , प्रेम से और श्रद्धा से दो। हर कार्य को ईश्वर का कार्य समझकर प्रेम से करो , सब में परमेश्वर के दर्शन करो तो आपका हर कार्य भगवान का भजन हो जायेगा।


Comments

Popular posts from this blog

निंदा - Ninda

निंदा पत्नी ने पति से कहाँ- टीवी कि आवाज जरा कम कर दो इस आवाज की वजह से पडोस मैं जो पति- पत्नी झगड रहे है वह मुझे सुनाई नहीं दे रहा है। सबक दुसरो कि निंदा सुनने में बडा आंनद आता है इस लिए गुरु के हितकारी प्रवचन हम सुन नहीं सकते हैं। निंदा करना और सुनना प्रवचन सुनने के लिए बाधक भी है और उसके प्रभाव को नाश करने वाला है।

जिनके साथ हम रहेंगे वैसे ही बन जाएंगे। Jinke sath ham rahenge vaise hi ban jaenge

प्राय: स्कूल या कॉलेज से मित्रता की शुरुआत होती है। हम जिन लोगों के बीच रहते हैं, अपना अधिकांश समय व्यतीत करते हैं, उनसे हमारा परिचय होता है, संबंध प्रगाढ़ होते हैं, मित्रता बढ़ती है और हमको लगता है कि यह सब हमारे मित्र हैं, क्या वे वाकई हमारे मित्र हैं, हम अपना विवेक जगाएं और देखें कि क्या वाकई वे सभी हमारी मित्रता के लायक हैं ? अगर किसी में कोई कुटेव है तो आप तुरंत स्वयं को अलग कर लें, नहीं तो वे आदतें आपको भी लग जाएंगीं। अगर आपको सिगरेट पीने की आदत पड़ चुकी है तो झांकें अपने अतीत में। आपको दिखाई देगा कि आप विद्यालय या महाविद्यालय में पढ़ते थे, चार मित्र मिलकर एक सिगरेट लाते थे और किसी पेड़ की ओट में आकर सिगरेट जलाते और एक ही सिगरेट को बारी-बारी से चारों पीते थे। पहले छुप-छुपकर, फिर फिल्म हॉल में गए तब, फिर इधर-उधर हुए तब, फिर बाथरूम में पीने लगे और धीरे-धीरे सब के सामने पीने लगे। इस तरह पड़ी जीवन में एक बुरी आदत और आपने उन्हीं लोगों को अपना मित्र मान लिया, जिन लोगों ने आपके जीवन में बुरी आदत लगाई। अगर आप गुटखा खाते हैं तो सोचे कि इसकी शुरुआत कहां से हुई। जरूर आपकी किसी ऐसे व्यक्ति ...

बड़प्पन उम्र से नहीं अच्छे कर्मों से सिद्ध होता है badappan umra se nahin acche karmon se siddh hota hai

बड़ा तो गधा भी हो जाता है और कुत्ता भी हो जाता है, गुंडा भी हो जाता है और दुर्जन भी हो जाता है, चोर भी हो जाता है और व्यभिचारी भी हो जाता है। मात्र समय व्यतीत होता है और यह सभी बड़े हो जाते हैं। परंतु, यह " बड़प्पन " न तो गौरवप्रद बनता है और न ही किसी के लिए आलंबन रूप बनता है। परंतु…… एक बड़प्पन ऐसा है कि जिसका संबंध समय के साथ नहीं, पर सत्कार्यों के साथ है। उम्र के साथ नहीं, पर विवेक के साथ है। यह बड़प्पन गौरवप्रद भी बनता है और अनेकों के लिए आलंबन रूप भी बनता है। एक सनातन सत्य हमें आंखों के सामने रखना है और वह यह है कि   जिंदगी की लंबाई बढ़ाने के लिए हम कुछ भी नहीं कर सकते लेकिन हमारे हाथ में यह दो चीजें हैं - जिंदगी की चौड़ाई हम बढ़ा सकते हैं, जिंदगी की गहराई हम बढ़ा सकते हैं। जीवन को यदि हम सत्कार्यों से महका रहे हैं तो हमारे जीवन की चौड़ाई बढ़ रही है और उन सत्कार्यों के फल - स्वरुप यदि हमारे मन की प्रसन्नता बनी रहती है तो हमारे जीवन की गहराई बढ़ रही है। पर कैसी दयनीय दशा है हमारी ? जीवन की इस जिस लंबाई को बढ़ाने में स्वयं परमात्मा को भी सफलता नहीं मिली उस लंबाई को बढ़ाने ...