Skip to main content

संसारी वस्तु से नहीं भगवान से करें प्यार sansari vastu se nahin bhagwan se Karen pyar



हमारा मन माया की ओर स्वतः जाता है। अगर हम अपना मन सही दिशा में यानी माया के विपरीत दिशा में नहीं ले जाएंगे तो दुनियादारी के बारे में सोचेंगे। ईश्वर के विषय के प्रति हमारी आस्था गहरी नहीं होगी। हम अपने सांसारिक रिश्तों में उलझे रहेंगे। तरह-तरह के विचार आएंगे। मन में राग -द्वेष आएंगे।





आप अपनी बुद्धि से पूछेंगे कि सांसरिक प्रेम करना गलत है। मन से निर्णय के लिए कहेंगे कि आप माता से , पिता से , पत्नी से अपने बच्चों से प्यार करते हैं तो क्या यह गलत है। मन वही कहेगा जो आपकी आंतरिक इच्छा है। लेकिन ऐसा प्यार पाप है।






भगवान ने संसार में हमें भेजा है सिर्फ कर्म करने के लिए और हमारा कर्म है केवल भगवान से प्रेम करना। अगर ऐसा नहीं करेंगे और दुनियादारी में उलझे रहेंगे। जैसी भावना और जिससे आपका लगाव होगा। अंत काल में भी आप उसी भाव से भावित रहेंगे , फलतः फिर से गर्भ में आना होगा। जिस व्यक्ति से आपका लगाव होगा , वह जिस योनी में होगा उसी योनी में आपका जाना होगा। यानी अगर वह व्यक्ति कुत्ता के रूप में जन्म लेगा तो आपको भी कुत्ता बनना पड़ेगा।






महाराज भरत बड़े ही ज्ञानी व्यक्ति थे। एक बार नदी में स्नान कर रहे थे तभी एक गर्भिनी हिरणी सिंह के डर से भागते हुए नदी में कूद पड़ी। नदी में ही हिरणी ने बच्चे को जन्म दिया और उसी समय उसकी मृत्यु हो गयी। महाराज भरत को हिरणी के बच्चे पर दया आ गयी क्योंकि उसकी माता मर चुकी थी और उसकी देख भाल करने वाला कोई नहीं था। महाराज हिरण के बच्चे को उठाकर अपने साथ महल ले आये।






महाराज स्वयं उसकी देखभाल करने लगे। हिरण का बच्चा महाराज के आगे-पीछे घूमता क्योंकि उसका स्वार्थ था। महाराज का लगाव हिरण के बच्चे से बढ़ता गया। अंत काल जब आया तब उन्होंने अपने सामने हिरण के बच्चे को बुलाया और उसके सिर पर हाथ रखकर सेवकों से कहा कि मेरे बाद इसका ध्यान रखना , इसे कोई कष्ट न हो। यह कहते हुए महाराज भरत ने प्राण त्याग दिये।





हिरण के बच्चे से मोह का परिणाम यह हुआ कि महाराज भरत को हिरण की योनी में जन्म लेना पड़ा।


Comments

Popular posts from this blog

निंदा - Ninda

निंदा पत्नी ने पति से कहाँ- टीवी कि आवाज जरा कम कर दो इस आवाज की वजह से पडोस मैं जो पति- पत्नी झगड रहे है वह मुझे सुनाई नहीं दे रहा है। सबक दुसरो कि निंदा सुनने में बडा आंनद आता है इस लिए गुरु के हितकारी प्रवचन हम सुन नहीं सकते हैं। निंदा करना और सुनना प्रवचन सुनने के लिए बाधक भी है और उसके प्रभाव को नाश करने वाला है।

अनाथ anath

श्रमण अनाथी , नगर के बाहर उपवन में थे युवा अवस्था , भरपूर चैतन्य शक्ति और ऊर्जा का आध्यात्मिक प्रयोग वर्षों की साधना को घंटों में पूर्ण कर रहे थे। एक दिन उपवन में सम्राट श्रेणिक पहुंचे । मुनि के दमकते हुए चेहरे और उभरते हुए यौवन से श्रेणिक विस्मय -विमुग्ध हो उठे। सोचने लगे ,यह सौंदर्य भोग के लिए है या योग के लिए है ? सन्यासी होने का अर्थ यह तो नहीं है कि जीवन के साथ ही अन्याय किया जाए। श्रेणिक मुनि के पास पहुंचे । पूछा ' इस तरह यौवन अवस्था में गृह - त्याग कर सन्यास अपनाने की सार्थकता क्या है ? मुनि ! यह यौवन , भोगों को भोगने के लिए है । तुम उसे क्षीण कर रहे हो । ' मुनि ने कहा , ' नहीं ! मैं ऊर्जा का सदुपयोग कर रहा हूं । वह व्यक्ति भला साधनाओं की पराकाष्ठाओं को कैसे छू पायेगा जो अपना यौवन संसार को सौंपता है और बुढ़ापा परमात्मा को। राजन ! जितनी उर्जा भोग के लिए चाहिए , उससे सौ -गुनी ऊर्जा योग के लिए भी आवश्यक है । ' सम्राट सकपका गया । पूछने लगा ' मुनिवर ! क्या मैं आपका नाम जान सकता हूं । ' मुनि ने कहा , ' अनाथी । ' ' अनाथी ! बड़ा विचित्र नाम है। मु...

लक्ष्मण को दिया था रावण ने अंतिम संदेश Lakshman ko diya tha ravan ne antim Sandesh

रावण जब मृत्यु शैया पर थे तब राम ने लक्ष्मण से कहा कि, "तुम रावण के पास शीघ्र पहुंचों। उसके पास अमूल्य ज्ञान है, उसे अर्जित करो। उससे जगत के लिए अंतिम संदेश ले आओ।" लक्ष्मण दौड़े। उसने रावण से कहा, "राम रो रहे हैं।" रावण के द्वारा वजह पूछने पर लक्ष्मण ने बताया कि "आपके अंतकाल से व्यथित हुए हैं। मुझे आपके पास अंतिम संदेश प्राप्त करने के लिए भेजा है। बड़े भैया ने कहलवाया है कि "आप अनेक गुणों के भंडार हैं। सीता का अपहरण तो आपकी आकस्मिक (कर्मोदय जनित) भूल थी।" आंख में अश्रु सहित रावण ने कहा कि "मेरे जैसे शत्रु का भी राम गुणकथन करते हैं। इसी लिए राम जगत में भगवान के रूप में पूजे जाते हैं।" अब आपको मेरा अंतिम संदेश यह है, कि" आज की बात कल पर छोड़नी नहीं चाहिए। मेरी इच्छा थी कि मैं स्वर्गगमन के लिए धरती पर सीढी रखूं, जिससे सभी जीव स्वर्गारोहण कर सकें, कोई भी नरक की दिशा में गति न करें, पर वह कार्य अधूरा ही रह गया। मैंने इस काम में विलंब किया और मौत वेग से आगे बढ़ गई। अब अफसोस करने में क्या लाभ। Rich Dad Poor Dad - 20th Anniversa...