Skip to main content

Posts

जिंदगी अनमोल है, धन नहीं - जीवन धन है jindagi Anmol hai dhan Nahin - jivan dhan hai

जिसने अपने जीवन का मूल्यांकन करना सीख लिया, जिसने अपने जीवन की महानताओं को पहचान लिया है, जिसने अपनी मूल्यवत्ता जान ली है, वह दुनिया की संपत्ति से ऊपर अपने जीवन को रखेगा। इस जीवन का उपयोग करेगा और जीवन को बचाने की कोशिश करेगा। याद रखें, धन से सब कुछ पाया जा सकता है, सत्ता से सब कुछ पाया जा सकता है लेकिन इनसे जीवन नहीं पाया जा सकता। सत्ता और वैभव जीवन से अधिक महान नहीं हो सकते । याद है ना…. जब सिकंदर भारत - विजय पर आया था तो उसे अस्सी वर्षीय वृद्धा मिली थी। उसने सिकंदर से पूछा, 'तुम कौन हो और कहां से आए हो ? सिकंदर ने कहा, 'मैं सिकंदर महान हूं, विश्व - विजेता हूं और यूनान से आया हूं।' वृद्धा ने कहा, 'क्यों आया है ? उसने कहा, 'विश्वविजय के अंतर्गत भारत को जीतने के लिए आया हूं।' वृद्धा ने कहा, 'जब भारत को जीत लेगा तब क्या करेगा ?' और जो पड़ोसी देश है उन्हें जीतूंगा।' 'उसके बाद क्या करेगा ?' 'सारी दुनिया को जीत लूंगा।' उसके बाद क्या करेगा ? वृद्धा ने फिर पूछा। सिकंदर ने कहा, 'उसके बाद सुख की रोटी खाऊंगा।' वृद्धा ने कहा, 'आज तु...

सादगी भरा जीवन और उच्च विचार महानता की निशानी है sadgi bhara Jeevan aur uchch vichar mahaanta ki nishani hai

यदि आप जीवन में खुशियां बटोरना चाहते हैं तो पहला मंत्र है - जीवन को सादगी पूर्वक जीने की कोशिश करें। आपने सुना है - सादा जीवन उच्च - विचार। व्यवहार में सादगी हो, आचरण में श्रेष्ठता हो और विचारों में पवित्रता हो। तुम जितने ऊपर उठोगे उतनी ही विनम्रता तुम्हारे व्यवहार में आ जाएगी।आम के पेड़ पर लटकती हुई कैरी जब  कच्ची होती है, तब तक अकड़ी हुई रहती है लेकिन जैसे-जैसे वह कैरी रस से भरती है, मिठास और माधुर्य पाती है, वैसे - वैसे वह आम में तब्दील होती हुई झुकना शुरू हो जाती है। जो अकड़ कर रहती है वह कच्ची कैरी और जो झुक जाए वह पका हुआ आम। जीवन में महानताएं श्रेष्ठ आचरण से मिलती है - वस्त्र - आभूषण और पहनावे से नहीं। इसीलिए जीवन को सादगी पूर्ण ढंग से जिएं। सादगी से बढ़कर जीवन का अन्य कोई श्रृंगार नहीं है। ईश्वर का जो शारीरिक सौंदर्य देना था, वह तो उसने दे दिया। उसे और भी अधिक सुंदर बनाने के लिए "उच्च विचार और सादा जीवन" अपनाएं, न कि कृत्रिम सौंदर्य प्रसाधन। क्या आप नहीं जानते कि जिन कृत्रिम सौंदर्य  - प्रसाधनों का उपयोग आप कर रहे हैं वे हिंसात्मक रूप से तैयार किए गए हैं ? क्या आपने य...

सुख और दु:ख वैचारिक तौर पर अधिक उत्पन्न होते हैं। Sukh aur dukh vaicharik taur per adhik utpann hote Hain

आप सुखी और दु:खी कैसे होते हैं ? आप एक मकान में रहते हैं, जिसके दोनों और भी मकान हैं। एक मकान आपके मकान से ऊंचा और भव्य है तथा दूसरा मकान आपके मकान से छोटा और झोपड़ीनुमा है। आप घर से बाहर निकलते हैं और जब भी आलीशान कोठी को देखते हैं, आप दु:खी हो जाते हैं और जब झोपड़ी को देखते हैं तो सुखी हो जाते हैं। भव्य इमारत को देख कर मन में विचार आता है , ईर्ष्या जगती है - यह मुझसे ज्यादा सुखी है जब तक मैं भी ऐसा तीन मंजिला मकान न बना लूं तब तक सुखी ना हो सकूंगा। लेकिन जैसे ही झोपड़ी को देखते हैं तो सुखी हो जाते हैं, क्योंकि आपको लगता है कि यह तो आपसे अधिक दु:खी है। प्रकृति की व्यवस्था तो सबके लिए समान है, लेकिन प्रायः स्वयं के अंतर कलह के कारण ही व्यक्ति दु:खी हो जाता है। जैसे कि आपने लॉटरी का टिकट खरीदा। लॉटरी खुली और आपने अखबार में देखा कि उसमें वही नंबर छपे हैं जो आप के टिकट पर है‌। आपकी तो किस्मत ही खुल गई, आप ने प्रसन्न होकर घर में बताया कि पांच लाख की लॉटरी खुली है। सब बहुत खुश है। प्रसन्नता के मारे आपने अच्छी सी पार्टी का आयोजन भी कर डाला। मित्र आए, ऊपरी मन से आपको बधाइयां भी मिली, अंदर से ...

समय, मौत और ग्राहक तीन बातें किसी का इंतजार नहीं करती Samay, maut aur grahak teen baten Kisi Ka intezar nahin karti

एक संत बहुत दिनों तक नदी के किनारे बैठे थे। किसी ने उनसे पूछा आप नदी के किनारे बैठे - बैठे क्या कर रहे हो। संत ने कहा इंतजार कर रहा हूं, किसका इंतजार कर रहे हो। मैं नदी का जल पूरा का पूरा बह जाने का इंतजार कर रहा हूं। वह आदमी कहने लगा यह कैसे हो सकता है, नदी तो बहती ही रहती है। वह कभी पूरी बहेगी नहीं। पानी खत्म होगा तो बहाना बंद होगा। ठीक है, अगर सारा पानी बह भी जाए तो आप क्या करोगे। संत ने कहा मुझे दूसरे किनारे जाना है, सारा जल बह जाये तो में चलकर उस पार जाऊंगा। वह आदमी कहने लगा आप पागलों जैसी बातें कर रहे हैं, उस पार तो नाव से भी जा सकते हो। इंतजार करने की क्या जरूरत है। संत मुस्कुराकर कहने लगे - इंतजार करना मैंने तुम लोगों से ही सीखा है, तुम लोग हमेशा सोचते रहते हो कि जीवन में थोड़ी तकलीफ परेशानी कम हो जाए, काम से फुर्सत मिल जाए, थोड़ी शांति मिल जाए तो प्रभु स्मरण, सेवा, सत्कार्य कर लूंगा ! जीवन तो नदी की भांति है वह तो चलती रहेगी। जिस तरह से नदी को पार करने के लिए जहाज में बैठना पड़ता है, उसी तरह जीवन को सुंदर बनाने के लिए फुर्सत निकालकर प्रभु जप, सामायिक,तप, सामायिक दान, शील शुभ भ...

जीवन मरण यह एक क्रम है जो संसार में चलता रहता है। Jeevan maran yah ek kram hai jo sansar mein chalta rahata hai.

सुख और दु:ख जीवन के मेहमान हैं। जैसे घर आए मेहमान का स्वागत करते हैं वैसे ही इनका भी करना चाहिए। परंतु आज मानव की दशा यह है कि सुख आने पर फूला नहीं समाता और दु:ख आने पर हाय - हाय करके आकाश पाताल एक कर देता है। वस्तुतः "ज्ञानी कहते हैं कि सुख में लीन मत बनो, दु:ख में दीन मत बोनो।" सुख-दु:ख अन्य कोई नहीं है। हमारे ही बुलाए हुए अतिथि हैं। हमारी आमंत्रण पत्रिका को प्राप्त करके ही आए हैं। दु:ख जीवन में जो आते हैं ? क्योंकि हमने ही भूतकाल में इस दुष्कृत्य किए थे, पापों का आचरण किया था, जिसने उस दुष्कृत्य और पापाचरण का सेवन नहीं किया। उसे दु:ख भी नहीं आते। हमारे ही दुष्कृत्य और पाप प्रक्रिया दु:खों को बुलाने की आमंत्रण पत्रिका है। रास्ते में चार पांच व्यक्ति इकट्ठे साथ में चलते हैं परंतु दो को कुत्ता काट जाता है तीन बिल्कुल स्वस्थ रहते हैं कभी विचार किया ऐसा क्यों ? एक बच्चा पूरी प्रथम मंजिल से नीचे गिरता है तो भी उसे जरा चोट नहीं आती है और दूसरा बालक 4 -5 सीढ़ियों से नीचे गिरता है उसको फैक्चर हो जाता है हड्डी पसली टूट जाती है। महीनों का प्लास्टर लग जाता है। जरा सोचिए ऐसा क्यों ? ...

रामभक्त श्री हनुमान जी के रोम रोम में श्रीराम ही बसते हैं Ram bhakt Shri Hanuman ji ke a rom rom mein Shri Ram hi baste hain

राज्याभिषेक के अवसर पर धर्म विग्रह श्री राम ने मुनियों एवं ब्राह्मणों को नाना प्रकार के दान से संतुष्ट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया । तद न्नतर उन्होंने अपने मित्र सुग्रीव , युवराज , अंगद , विभीषण , जाम्बवान , नल और नील आदि सारे वानर , भालूओं को बहुमूल्य अलंकार एवं श्रेष्ठ रत्न प्रदान किए। उसी समय भगवान श्रीराम ने महारानी सीता को अनेक सुंदर वस्त्र आभूषण अर्पित किया तथा एक सुंदर मुक्ताहार भी दिया ।यह हार पवन देवता ने अत्यंत आदर पूर्वक श्री राम को दिया था। माता सीता ने देखा कि प्रभु श्रीराम ने सबको बहुमूल्य उपहार दिया , किंतु पवनकुमार हनुमान को अब तक कुछ नहीं मिला। माता सीता ने प्रभु के द्वारा प्राप्त दुर्लभ मुक्ताहार निकाल कर हाथ में ले लिया। महारानी सीता की इच्छा का अनुमान कर प्रभु ने कहा - 'प्रिये! तुम जिसे चाहो , इसे दे दो।' माता सीता ने वह बहुमूल्य मुक्ताहार " श्री हनुमान जी" के गले में डाल दिया। चारों तरफ हनुमान जी के भाग्य की प्रशंसा होने लगी । परंतु हनुमान जी की मुखाकृति पर प्रसन्नता का कोई चिन्ह नहीं दिखाई पड़ रहा था। वह सोच...