Skip to main content

देह से आत्मा और आत्मा से परमात्मा deha se aatma aur aatma se parmatma

हाथी कितना बड़ा होता है और महावत हाथी से बहुत छोटा होता है, महावत से छोटा अंकुश होता है, उस से छोटी महावत की हथेली होती है और हथेली से छोटी उसकी उंगलियां होती है। जिससे वह अंकुश को चलाता है और अंगुली से भी छोटा होता है मन जो अंगुली को चलाता है और हाथी को नियंत्रित किया जाता है। पर क्या आपने सोचा है मन से भी कोई छोटी चीज महावत के शरीर में है जी हां वह है उसकी आत्मा जो मन से भी ज्यादा सूक्ष्म है, अदृश्य और अगोचर है। मन तो फिर भी व्यक्ति की गतिविधियों से अनुभव किया जा सकता है परंतु आत्मा का अनुभव करने के लिए तो अंतर्दृष्टि की आवश्यकता होती है। यद्यपि मन से ही प्राणियों के सारे क्रियाकलाप होते हैं और मन से ही सारा संसार चलता है,पर मन के पीछे जो आत्मा की छिपी हुई शक्ति है उसे हम भौतिकता की अंधी दौड़ में कभी पहचान नहीं पाते हैं।
अब प्रश्न यह उठता है कि आत्मा होती है, यदि होती है तो उसका आकार प्रकार क्या है ? उसको किसने देखा है ? तो मेरा जवाब है, कि क्या किसी ने मन को देखा है ? क्या किसी ने हवा को देखा है ? क्या आपने अहंकार को देखा है ? नहीं फिर भी यह है कि नहीं ? इसी तरह आत्मा भी दिखाई नहीं देती है किंतु उसके रहते ही प्राणी का शरीर सक्रिय रहता है और उसके विदा होते ही शरीर निष्क्रिय माटी का पुतला हो जाता है इससे प्रमाणित है कि आत्मा है।
आत्मा सर्वशक्तिमान है किंतु हम केवल नाशवान भौतिक वस्तुओं से आकर्षित और मोहित होकर अपने जीवन को उन्हीं के पीछे पागल बनकर के नष्ट कर रहे हैं। जबकि आत्मा का ध्येय संसार जो दुख का सागर है वह नहीं होकर परमात्मा जो सुख का सागर है वह है।
हम अपने जीवन को धन-संपत्ति, पद, प्रतिष्ठा, बल, सत्ता और सुख-सुविधाओं की भौतिक वस्तुओं का अंबार लगाने में व्यर्थ खो देते हैं। जबकि यह सभी चीजें क्षणिक सुख देनेवाली और नाशवान है, केवल आत्मतत्व और परमात्वतत्व ही सत्य और शाश्वत है।
संसार का बड़ा से बड़ा आकार प्रकार या वस्तु भी सूक्ष्म से सूक्ष्म शक्ति संपन्न के सामने शूद्र साबित होता है ,जैसे हाथी अंकुश के सामने और यह शरीर अगोचर सूक्ष्म आत्मा के सामने।
जैसे एक पहाड़ में कई चट्टानें, पत्थर, मिट्टी आदि हैं इनकी विशालता और ताकत के सामने एक अणु और परमाणु की ताकत नगण्य नजर आती है किंतु हम जानते हैं कि एक परमाणु विस्फोट एक पहाड़ को धाराशाही करने में सक्षम होता है, इसीलिए परमाणु की ताकत पहाड़ से ज्यादा साबित हुई है।
इसी तरह परमाणु से भी अति सूक्ष्म जो मन है और मन से भी अति सूक्ष्म जो आत्मा है उसकी शक्ति तो अनंतानंद और असीम है ऐसा शास्त्रों में उल्लेख है जो सही है।
अत: हमें हमेशा स्थूल भौतिकता के आकर्षक के आगोश से मुक्त होकर सर्वशक्तिमान आत्मा का चिंतन कर परमात्मा को पाने का प्रयास करते रहना चाहिए ताकि हमारा मानव जीवन सार्थक हो सके अन्यथा चौरासी लाख योनियों की भव भ्रमणा में भटकना तो निश्चित है, इसीलिए जागो।

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

निंदा - Ninda

निंदा पत्नी ने पति से कहाँ- टीवी कि आवाज जरा कम कर दो इस आवाज की वजह से पडोस मैं जो पति- पत्नी झगड रहे है वह मुझे सुनाई नहीं दे रहा है। सबक दुसरो कि निंदा सुनने में बडा आंनद आता है इस लिए गुरु के हितकारी प्रवचन हम सुन नहीं सकते हैं। निंदा करना और सुनना प्रवचन सुनने के लिए बाधक भी है और उसके प्रभाव को नाश करने वाला है।

अनाथ anath

श्रमण अनाथी , नगर के बाहर उपवन में थे युवा अवस्था , भरपूर चैतन्य शक्ति और ऊर्जा का आध्यात्मिक प्रयोग वर्षों की साधना को घंटों में पूर्ण कर रहे थे। एक दिन उपवन में सम्राट श्रेणिक पहुंचे । मुनि के दमकते हुए चेहरे और उभरते हुए यौवन से श्रेणिक विस्मय -विमुग्ध हो उठे। सोचने लगे ,यह सौंदर्य भोग के लिए है या योग के लिए है ? सन्यासी होने का अर्थ यह तो नहीं है कि जीवन के साथ ही अन्याय किया जाए। श्रेणिक मुनि के पास पहुंचे । पूछा ' इस तरह यौवन अवस्था में गृह - त्याग कर सन्यास अपनाने की सार्थकता क्या है ? मुनि ! यह यौवन , भोगों को भोगने के लिए है । तुम उसे क्षीण कर रहे हो । ' मुनि ने कहा , ' नहीं ! मैं ऊर्जा का सदुपयोग कर रहा हूं । वह व्यक्ति भला साधनाओं की पराकाष्ठाओं को कैसे छू पायेगा जो अपना यौवन संसार को सौंपता है और बुढ़ापा परमात्मा को। राजन ! जितनी उर्जा भोग के लिए चाहिए , उससे सौ -गुनी ऊर्जा योग के लिए भी आवश्यक है । ' सम्राट सकपका गया । पूछने लगा ' मुनिवर ! क्या मैं आपका नाम जान सकता हूं । ' मुनि ने कहा , ' अनाथी । ' ' अनाथी ! बड़ा विचित्र नाम है। मु...

लक्ष्मण को दिया था रावण ने अंतिम संदेश Lakshman ko diya tha ravan ne antim Sandesh

रावण जब मृत्यु शैया पर थे तब राम ने लक्ष्मण से कहा कि, "तुम रावण के पास शीघ्र पहुंचों। उसके पास अमूल्य ज्ञान है, उसे अर्जित करो। उससे जगत के लिए अंतिम संदेश ले आओ।" लक्ष्मण दौड़े। उसने रावण से कहा, "राम रो रहे हैं।" रावण के द्वारा वजह पूछने पर लक्ष्मण ने बताया कि "आपके अंतकाल से व्यथित हुए हैं। मुझे आपके पास अंतिम संदेश प्राप्त करने के लिए भेजा है। बड़े भैया ने कहलवाया है कि "आप अनेक गुणों के भंडार हैं। सीता का अपहरण तो आपकी आकस्मिक (कर्मोदय जनित) भूल थी।" आंख में अश्रु सहित रावण ने कहा कि "मेरे जैसे शत्रु का भी राम गुणकथन करते हैं। इसी लिए राम जगत में भगवान के रूप में पूजे जाते हैं।" अब आपको मेरा अंतिम संदेश यह है, कि" आज की बात कल पर छोड़नी नहीं चाहिए। मेरी इच्छा थी कि मैं स्वर्गगमन के लिए धरती पर सीढी रखूं, जिससे सभी जीव स्वर्गारोहण कर सकें, कोई भी नरक की दिशा में गति न करें, पर वह कार्य अधूरा ही रह गया। मैंने इस काम में विलंब किया और मौत वेग से आगे बढ़ गई। अब अफसोस करने में क्या लाभ। Rich Dad Poor Dad - 20th Anniversa...