Skip to main content

प्रभु भक्ति से दु:ख मुक्ति Prabhu bhakti se dukh mukti

जीवन में पुण्य बन्ध के अनेक साधन शास्त्रों में उपलब्ध होते हैं। परंतु सर्वोत्कृष्ट पुण्य का बन्ध परमात्मा भक्ति से होता है। जैन शासन में मोतीशा सेठ का नाम प्रसिद्ध है। जिसने पालीथाना सिद्धाचल तीर्थ पर स्व नाम की टूंक का निर्माण भी करवाया है। उसके जीवन की परमात्मा श्रद्धा की एक बात जीवन में प्रेरणादायक है।
एक बार एक कसाई गायों को पकड़कर कसाई खाने ले जा रहा था। रास्ते में मोतिशा सेठ के नौकर ने उसे देख लिया। उसने उसे गाय छोड़ने के लिए कहा। परंतु वह नहीं माना। नौकर और कसाई का परस्पर झगड़ा हो गया। नौकर ने कसाई के पेट में जोर से लात मारी जिससे योगानुयोग उसकी तत्काल मृत्यु हो गई। उस समय ब्रिटिश सरकार का राज्य था। वे नौकर को हत्या के आरोप में पकड़ कर ले जाने लगे। सेठ को जैसे ही समाचार मिला तो वह भागा भागा आया और नौकर को छुड़ाकर खून का आरोप सेठ ने स्वयं के सिर पर ले लिया और कहा कि मैंने ही अपने नौकर को कहा था। अतः में ही दोषी हूं मुझे सजा दी जाए।
ब्रिटिश सरकार ने सेठ को फांसी की सजा का हुक्म दे दिया। मुंबई में मुंबा देवी के मैदान में फांसी देने का मंच बांधा गया। सेठ को पूछा गया कि आप की अंतिम इच्छा क्या है ? धर्मिष्ठ सेठ ने कहा कि मैं अपने द्वारा बनाए हुए भायखला जैन मंदिर में पूजा करना चाहता हूं। वह स्नान करके पूजा के वस्त्र पहनकर अंतिम पूजा करने के लिए मंदिर गया। प्रणिधान त्रिक की एकाग्रता से मोतीशा सेठ ने ऐसी श्रद्धा पूर्वक परमात्मा की भक्ति की अतिशय उग्र पुण्य का बंध किया।
परमात्मा पूजा पश्चात सेठ हंसते-हंसते फांसी पर चढ़ने के लिए निश्चित स्थल पर पहुंच गया। जैसे ही उसे फांसी के तख्ते पर लटकाया गया, परंतु उसी क्षण फांसी की डोरी टूट गई। लोगों ने कहा कि सेठ की सजा फांसी पर चढ़ने की थी अब पूरी हो गई। परंतु उसी समय ब्रिटेन में महारानी विक्टोरिया को पूछा गया कि अब क्या करें ? उसे दूसरी बार फांसी पर चढ़ाने के लिए हुक्म दे दिया। तब सेठ ने पुन: प्रभु पूजा करने की आज्ञा मांगी। सर्वोत्कृष्ट भाव से पूजा करके सेठ आकर फांसी के तख्ते पर चढ़ गया। प्रभु भक्ति के प्रताप से पुन: फांसी का तख्ता टूट गया। इस तरह तीन बार ऐसा ही हुआ। जैसे ही महारानी विक्टोरिया को यह सूचना मिली तो वह भी हैरान हो गई। उसने कहा कि मोतिशा सेठ एक महान और परम धार्मिक पुरुष है।अत: उसे छोड़ दिया जाए। उसकी जो भी इच्छा हो उसे पूरी कर दिया जाए।
सेठ ने कहा कि मेरी तो यही इच्छा है कि इस जगह पर इस फांसी के मंच पर जिसे मैं कहूं उसे फांसी न दी जाए। सेठ की बात को स्वीकार किया गया।
उसके पश्चात बहुत बार सेठ के कहने से कितने ही निर्दोष व्यक्ति छूटने लगे। तब ब्रिटिश सरकार ने उस जगह को बदल दिया और दूसरी जगह फांसी चालू कर दी।

अधिक जानकारी के लिए हमारे ब्लॉग्स्पॉट वेबसाइट पर जाएं।

Comments

Popular posts from this blog

निंदा - Ninda

निंदा पत्नी ने पति से कहाँ- टीवी कि आवाज जरा कम कर दो इस आवाज की वजह से पडोस मैं जो पति- पत्नी झगड रहे है वह मुझे सुनाई नहीं दे रहा है। सबक दुसरो कि निंदा सुनने में बडा आंनद आता है इस लिए गुरु के हितकारी प्रवचन हम सुन नहीं सकते हैं। निंदा करना और सुनना प्रवचन सुनने के लिए बाधक भी है और उसके प्रभाव को नाश करने वाला है।

अनाथ anath

श्रमण अनाथी , नगर के बाहर उपवन में थे युवा अवस्था , भरपूर चैतन्य शक्ति और ऊर्जा का आध्यात्मिक प्रयोग वर्षों की साधना को घंटों में पूर्ण कर रहे थे। एक दिन उपवन में सम्राट श्रेणिक पहुंचे । मुनि के दमकते हुए चेहरे और उभरते हुए यौवन से श्रेणिक विस्मय -विमुग्ध हो उठे। सोचने लगे ,यह सौंदर्य भोग के लिए है या योग के लिए है ? सन्यासी होने का अर्थ यह तो नहीं है कि जीवन के साथ ही अन्याय किया जाए। श्रेणिक मुनि के पास पहुंचे । पूछा ' इस तरह यौवन अवस्था में गृह - त्याग कर सन्यास अपनाने की सार्थकता क्या है ? मुनि ! यह यौवन , भोगों को भोगने के लिए है । तुम उसे क्षीण कर रहे हो । ' मुनि ने कहा , ' नहीं ! मैं ऊर्जा का सदुपयोग कर रहा हूं । वह व्यक्ति भला साधनाओं की पराकाष्ठाओं को कैसे छू पायेगा जो अपना यौवन संसार को सौंपता है और बुढ़ापा परमात्मा को। राजन ! जितनी उर्जा भोग के लिए चाहिए , उससे सौ -गुनी ऊर्जा योग के लिए भी आवश्यक है । ' सम्राट सकपका गया । पूछने लगा ' मुनिवर ! क्या मैं आपका नाम जान सकता हूं । ' मुनि ने कहा , ' अनाथी । ' ' अनाथी ! बड़ा विचित्र नाम है। मु...

लक्ष्मण को दिया था रावण ने अंतिम संदेश Lakshman ko diya tha ravan ne antim Sandesh

रावण जब मृत्यु शैया पर थे तब राम ने लक्ष्मण से कहा कि, "तुम रावण के पास शीघ्र पहुंचों। उसके पास अमूल्य ज्ञान है, उसे अर्जित करो। उससे जगत के लिए अंतिम संदेश ले आओ।" लक्ष्मण दौड़े। उसने रावण से कहा, "राम रो रहे हैं।" रावण के द्वारा वजह पूछने पर लक्ष्मण ने बताया कि "आपके अंतकाल से व्यथित हुए हैं। मुझे आपके पास अंतिम संदेश प्राप्त करने के लिए भेजा है। बड़े भैया ने कहलवाया है कि "आप अनेक गुणों के भंडार हैं। सीता का अपहरण तो आपकी आकस्मिक (कर्मोदय जनित) भूल थी।" आंख में अश्रु सहित रावण ने कहा कि "मेरे जैसे शत्रु का भी राम गुणकथन करते हैं। इसी लिए राम जगत में भगवान के रूप में पूजे जाते हैं।" अब आपको मेरा अंतिम संदेश यह है, कि" आज की बात कल पर छोड़नी नहीं चाहिए। मेरी इच्छा थी कि मैं स्वर्गगमन के लिए धरती पर सीढी रखूं, जिससे सभी जीव स्वर्गारोहण कर सकें, कोई भी नरक की दिशा में गति न करें, पर वह कार्य अधूरा ही रह गया। मैंने इस काम में विलंब किया और मौत वेग से आगे बढ़ गई। अब अफसोस करने में क्या लाभ। Rich Dad Poor Dad - 20th Anniversa...